ePaper

फर्जी पासपोर्ट मामले की जांच के तहत नदिया में इडी की छापेमारी

Updated at : 18 Apr 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी पासपोर्ट मामले की जांच के तहत नदिया में इडी की छापेमारी

फर्जी दस्तावेजों के जरिये बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए भारतीय पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने गुरुवार को भी अभियान चलाया.

विज्ञापन

चाकदह में एक किसान के ठिकाने पर चला अभियान लेनदेन के दस्तावेज खंगाले

संवाददाता, कोलकाता.

फर्जी दस्तावेजों के जरिये बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए भारतीय पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने गुरुवार को भी अभियान चलाया. इस दिन केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने नदिया के चाकदह में एक किसान के ठिकाने पर छापेमारी की. इडी अधिकारियों के साथ सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवान भी थे. सूत्रों के अनुसार, इडी के अधिकारियों ने चाकदह के घेटूगाछी ग्राम पंचायत अंतर्गत शिवपुर इलाके में रहने वाले दुलाल नामक व्यक्ति के ठिकाने पर अभियान चलाया. खबर लिखे जाने तक उससे पूछताछ जारी रही. साथ ही उसके आर्थिक लेन-देन से संबंधित तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है. आशंका जतायी जा रही है कि वह व्यक्ति गिरोह और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बीच लिंकमैन का काम करता था. हालांकि, यह अभी जांच का विषय है और तफ्तीश की बाबत इडी के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है.

गौरतलब है कि इससे पहले गत मंगलवार को इडी ने फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाने के मामले में कोलकाता, नदिया और उत्तर 24 परगना के आठ जगहों पर छापेमारी की थी. इस दौरान एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित बिराटी इलाके से आजाद मल्लिक नामक एक बांग्लादेशी एजेंट को भी गिरफ्तार किया गया. आरोपी यहां अवैध दस्तावेजों के जरिये केवल रह ही नहीं रहा था, बल्कि फर्जी पासपोर्ट रैकेट में शामिल होने के साथ ही बंगाल से बांग्लादेश में हवाला रैकेट को भी संचालित कर रहा था. उसपर आरोप है कि उसने गत वर्ष हवाला के जरिये भारत से बांग्लादेश में करीब 2.62 करोड़ रुपये स्थानांतरित किये थे. मल्लिक फिलहाल इडी की हिरासत में है और उससे पूछताछ कर केंद्रीय जांच एजेंसी गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. गुरुवार को ही डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक मामले की जांच के तहत भी इडी के अधिकारी ने बंगाल में अभियान चलाया है. सूत्रों के अनुसार, कोलकाता से सटे न्यूटाउन व बारासात इलाका स्थित दो आवासनों में केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola