बंगाल समेत 12 राज्यों में अनिल अंबानी समूह पर ईडी की कार्रवाई, 581 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Ed Action Against Anil Ambani Group West Bengal News
ED Action Against Anil Ambani Group: अनिल अंबानी समूह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल समेत एक दर्जन राज्यों में कार्रवाई की है. इस दौरान समूह की 581 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति कुर्क की गयी है. अब तक कुर्क की गयी संपत्ति का मूल्य 16,310 करोड़ हो गया है.
ED Action Against Anil Ambani Group: पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है. सेंट्रल एजेंसी ने अंबानी की कंपनियों की 581 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली है. अन्य राज्यों में गोवा, केरल, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं.
RHFL और RCFL से जुड़ी हैं जब्त की गयी संपत्तियां
ईडी की ओर से बृहस्पतिवार को बताया गया कि कुर्क की गयी संपत्तियां रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़ी हैं. एजेंसी के अनुसार, यह कुर्की आदेश रिलायंस पावर लिमिटेड के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत चलाये गये मामले में तलाशी अभियान के बाद 11 मार्च को जारी किया गया था. ईडी ने इससे पहले भी अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की संपत्तियों को जब्त किया था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब तक 16310 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त
रिलायंस अनिल अंबानी समूह की कुर्क की गयी संपत्तियों का मूल्य 16,310 करोड़ रुपए पहुंच गया है. यह जांच सीबीआई द्वारा आरसीएफएल और आरएचएफएल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से शुरू हुई, जो यस बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शिकायतों पर आधारित है. ईडी ने कहा कि जांच में पाया गया कि दोनों कंपनियों ने कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों से धन जुटाया था और इस धन में से 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों में परिवर्तित हो गयी.
इसे भी पढ़ें
कोयला घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, बंगाल के इस शहर में सुबह से चल रही रेड
बंगाल में 10 जगह ईडी के छापे, बोरियों में रद्दी कागज की तरह भर रखे थे नोटों के बंडल
कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त
ममता बनर्जी दिल्ली में और बंगाल समेत 3 राज्यों में ईडी ने कोयला कारोबारियों पर मार दिये छापे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










