नदिया में जूट के खेत से ड्रम और बैग भरे बम बरामद

Updated:
विज्ञापन
नदिया में जूट के खेत से ड्रम और बैग भरे बम बरामद

नदिया जिले के कालीगंज थाना अंतर्गत मोलंडी इलाके में जूट के खेत से बड़ी मात्रा में बम बरामद होने से सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

कल्याणी. नदिया जिले के कालीगंज थाना अंतर्गत मोलंडी इलाके में जूट के खेत से बड़ी मात्रा में बम बरामद होने से सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की तमन्ना खातून की हत्या के मामले में सुराग मिलने के बाद आरोपी गौल शेख के घर से कुछ ही दूरी पर तीन ड्रम और सॉकेट बम से भरे दो बैग मिले. मृतक तमन्ना खातून का घर भी घटनास्थल के पास ही है. बताया जाता है कि स्थानीय युवक जब घास काट रहे थे, तभी सबसे पहले उनकी नजर इन बमों पर पड़ी. इसके बाद तुरंत कालीगंज थाना पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने इलाके को घेर लिया और बमों को कब्जे में लिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव से पहले इलाके में अशांति फैलाने की नीयत से ये बम छुपाकर रखे गये थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola