हिंदमोटर में जल निकासी समस्या के समाधान के लिए डीएम ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
हिंदमोटर में जल निकासी समस्या के समाधान के लिए डीएम ने की बैठक

हिंदमोटर क्षेत्र में हल्की बारिश होते ही जल जमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे स्थानीय निवासियों और उद्योगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है

विज्ञापन

समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन

प्रतिनिधि, हुगली.

हिंदमोटर क्षेत्र में हल्की बारिश होते ही जल जमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे स्थानीय निवासियों और उद्योगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है. इस समस्या के समाधान के लिए सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मुक्ता आर्य ने की, जिसमें एडीएम (विकास) अमितेंदु पाल, एडीएम (जिला परिषद) अनुज प्रताप सिंह, एसडीओ श्रीरामपुर शंभू दीप सरकार, उत्तरपाड़ा-कोतरंग नगर पालिका के चेयरमैन दिलीप यादव, कन्हाईपुर पंचायत के प्रधान, सिंचाई विभाग और लोक कल्याण विभाग के अधिकारियों के अलावा हिंदमोटर, श्रीराम रियलिटी और टीटागढ़ वैगन के प्रबंधकीय अधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक में उपस्थित अधिकारियों और प्रबंधकों ने जल निकासी व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और समस्या की जड़ को समझने के लिए संयुक्त निरीक्षण (जॉइंट विजिट) करने पर सहमति व्यक्त की. इस निरीक्षण के आधार पर एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे जल जमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके.

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि क्षेत्र में जल निकासी को सुचारू करने के लिए कौन-कौन से तकनीकी और प्रशासनिक कदम उठाए जा सकते हैं. साथ ही, उद्योगों और स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि भविष्य में जल जमाव की समस्या को रोका जा सके. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola