वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं पर सीएम ने जतायी चिंता

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image released by @AITCofficial via X on May 21, 2025, West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee meets tea garden workers in Siliguri, West Bengal. (@AITCofficial via PTI Photo)(PTI05_21_2025_000186B)
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सिलीगुड़ी स्थित उत्तर कन्या में प्रशासनिक बैठक के दौरान मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर चिंता जाहिर की है. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची में अवैध रूप से नाम शामिल किये जाने की घटना पर नाराजगी जाहिर की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूचियों से संबंधित कार्य करनेवालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और आयुक्तों से इस पर विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया.
कोलकाता.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सिलीगुड़ी स्थित उत्तर कन्या में प्रशासनिक बैठक के दौरान मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर चिंता जाहिर की है. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची में अवैध रूप से नाम शामिल किये जाने की घटना पर नाराजगी जाहिर की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूचियों से संबंधित कार्य करनेवालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और आयुक्तों से इस पर विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एक ही स्थान व पते पर तीन-तीन लोगों का नाम मतदाता सूची में है. उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर राज्य से लोग यहां पहुंच रहे हैं और यहां मतदाता सूची में नाम शामिल करवा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ी निगरानी करने का आदेश दिया.नकली दवाओं के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश :
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कई प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम से 50-55 मिलावटी दवाएं पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी हैं. मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ममता बनर्जी ने राज्य प्रशासन को चेतावनी दी है कि वह इस दवा का सरकारी अस्पतालों में इस्तेमाल न करे और न ही इसे दवा दुकानों में बेचे. मुख्यमंत्री ने मिलावटी दवाओं को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी. उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को, विशेषकर जिला और ब्लॉक स्तर पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात और उत्तर प्रदेश से नकली दवाएं बंगाल में लायी गयी हैं. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका यहां किसी भी स्तर पर कोई प्रयोग ना हो. हमने तीन-चार दिन पहले राज्य सरकार की ओर से विज्ञापन दिया था.जल स्वप्नो योजना को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने का निर्देश :
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को ”जल स्वप्नो” परियोजना का काम शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) विभाग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 592 परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो सकीं और इनमें से अधिकांश पीएचई से हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास ऐसी रिपोर्ट है कि कई स्थानों पर मिट्टी की जांच किये बिना ही पाइपें बिछा दी गयी हैं, जिसकी वजह से योजना का काम अधर में अटक गया है.अपनी मर्जी से कर नहीं बढ़ा सकता कोई निकाय :
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी नगर निगम या नगरपालिका अपनी मर्जी से कर नहीं बढ़ा सकेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों के साथ बैठक के दौरान कई लोगों ने कर वृद्धि के बारे में शिकायत की. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप स्थानीय प्रशासक हो सकते हैं, लेकिन कोई ऐसा नहीं कर सकता. हालांकि, सीएम ने किसी विशेष नगर पालिका का नाम नहीं लिया. लेकिन सभी निकायों को सतर्क करते हुए कहा कि कोई भी निकाय अपनी मर्जी से कर नहीं बढ़ा सकता.मुख्यमंत्री ने चाय बागान श्रमिकों से की मुलाकात :
वहीं, मुख्यमंत्री ने बागडोगरा में चाय बागानों में श्रमिकों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में सुना. मुख्यमंत्री ने चाय बागान श्रमिकों से पूछा कि वे कितने समय तक काम करते हैं? कब काम पर आते हैं? क्या उनके बच्चे स्कूल जाते हैं? मुख्यमंत्री ने इस बारे में जानकारियां ली और वहां कार्य रही महिलाओं के बीच साड़ियां वितरित की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट और खिलौने प्रदान किये.सीएम ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. ममता बनर्जी ने उन्हें दूरदर्शी विचार वाला और देश के लिए शहीद होने वाला नेता बताया. ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रही हूं. राजीव जी एक दूरदर्शी व्यक्ति थे और वह भारत के लिए शहीद हो गये.’
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




