कोलकाता से अमेरिका व यूरोप के लिए शुरू हो सीधी विमान सेवा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2024 12:43 AM
राज्य सरकार ने गुरुवार को कोलकाता से यूरोप और अमेरिका के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा दोबारा चालू किये जाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया. प्रस्ताव को पास कर दिया गया. विपक्षी दल भाजपा ने प्रस्ताव का समर्थन किया.
विधानसभा में प्रस्ताव पास कर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सहमति जतायी
विधानसभा में राज्य सरकार के प्रस्ताव पर शुभेंदु अधिकारी ने जतायी सहमति
बोले, राज्य की मांगें पूरी करने के लिए जरूरत पड़ी तो मिलेंगे केंद्रीय मंत्री से
संवाददाता, कोलकाताराज्य सरकार ने गुरुवार को कोलकाता से यूरोप और अमेरिका के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा दोबारा चालू किये जाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया. प्रस्ताव को पास कर दिया गया. विपक्षी दल भाजपा ने प्रस्ताव का समर्थन किया.वित्त राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य ने विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया. भट्टाचार्य ने सदन को बताया कि कोलकाता से विभिन्न यूरोपीय देशों और अमेरिकी के लिए कोई सीधी उड़ान सेवा नहीं है. 1924 में दमदम एयरपोर्ट शुरू हुआ था. पहले कोलकाता से यूरोप के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें थीं. लेकिन पता नहीं, किस कारण से यह बंद कर दी गयीं. उस सेवा को फिर से शुरू करने के लिए यह प्रस्ताव लाया गया है. मंत्री ने बताया कि अमेरिका और यूरोप के लिए अंतरराष्ट्रीय सेवा बहाल होने से राज्य में टूरिज्म का विस्तार होगा. कोलकाता से यूरोप या अमेरिका के लिए सीधी उड़ान न होने की वजह लोगों को दुबई या आबुधाबी के रास्ते अमेरिका या यूरोप के विभिन्न देशों में जाना पड़ता है. सीधी उड़ान सेवा न होने के कारण लोगों को लगेज ले जाने में परेशानी होती है. क्योंकि, विदेश जाने वाले लोग अपने साथ 60 किलो तक सामान ले जा सकते है. पर डोमेस्टिक फ्लाइट में इतना सामान नहीं ले जा सकते हैं. विदेश जाने वाले लोग दिल्ली व मुंबई के रास्ते भी जाते है. ऐसे लोगों को सामान के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ते हैं. मंत्री ने विदेश यात्रा के लिए फिर विमान सेवा चालू करने में केंद्र सरकार हमारी मदद करे. यह पहली बार है कि विधानसभा में राज्य सरकार के किसी प्रस्ताव का भाजपा ने समर्थन किया. आम तौर पर तृणमूल कांग्रेस और राज्य के मुख्य विरोध दल भाजपा के बीच विधानसभा में नोक-झोंक देखने को मिलती है. हालांकि, गुरुवार को विधानसभा में एक अलग ही तस्वीर थी. राज्य सरकार के प्रस्ताव का नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पूरा समर्थन किया. अधिकारी ने कहा कि यह प्रस्ताव आम लोगों से जुड़ा हुआ है.
क्या कहा गया है प्रस्ताव में
कोलकाता से यूरोप और अमेरिका के लिए कोई सीधी विमान सेवा नहीं है
बंगाल और पूर्वोत्तर के लोगों को अमेरिका या यूरोप जाने के लिए दिल्ली, मुंबई, दुबई, दोहा, अबू धाबी या सिंगापुर में रुकना पड़ता है. इससे समय और पैसे की बर्बादी होती है
कोलकाता से पहले यूरोप के लिए सीधी उड़ान सेवा थी, जो पता नहीं क्यों बंद कर दी गयी
अभी कोलकाता से दक्षिण-पूर्व एशिया, खाड़ी के देशों और बांग्लादेश के लिए ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट उपलब्ध है
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, फिर भी यहां से सीमित दायरे में ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं.
प्रस्ताव में केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है कि नियमित आधार पर कोलकाता से यूरोप और अमेरिका के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए कदम उठाये जायें
कोलकाता सहित पूर्वोत्तर में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, सीधी उड़ान सेवा न रहने से आम लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी दिक्कत होती है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










