Dilip Ghosh : दिलीप घोष ने कहा, आरजी कर कांड के मुख्य आरोपी हैं संदीप घोष
Published by : Shinki Singh Updated At : 07 Sep 2024 6:54 PM
Dilip Ghosh : संदीप घोष भ्रष्टाचार और हिंसा के मुख्य अपराधी हैं. कई लोग जो पहले डरे हुए थे, वे अब इस मामले में सामने आकर बोल रहे हैं.
Dilip Ghosh : पश्चिम बंगाल में ईडी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के आवास पर छापेमारी की है. इस बीच, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद दिलीप घोष ने दावा किया कि पूर्व प्रिंसिपल अस्पताल में भ्रष्टाचार और हिंसा के मुख्य अपराधी हैं.
पूर्व सांसद ने कहा- जांच आगे बढ़ने पर और नाम भी आयेंगे सामने
दिलीप घोष ने कहा कि संदीप घोष के बारे में जिस तरह के तथ्य सामने आ रहे हैं, उससे पता चलता है कि वह लंबे समय से रैकेट में शामिल थे. उसके साथ काम करने वालों से सबूत जुटाये जा सकते हैं. इस मामले में जांच आगे बढ़ने पर और नाम भी सामने आयेंगे. संदीप घोष भ्रष्टाचार और हिंसा के मुख्य अपराधी हैं. कई लोग जो पहले डरे हुए थे, वे अब इस मामले में सामने आकर बोल रहे हैं.
विधानसभा में पारित सभी विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद होंगे लागू
वहीं, राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा विधानसभा में पारित अपराजिता महिला और बाल (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून संशोधन) विधेयक, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संदर्भित करने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री घोष ने कहा कि यह प्रक्रिया का एक हिस्सा है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में पारित सभी विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही लागू किये जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










