ePaper

दिलीप ने ‘डमरू’ बजाते हुए की पदयात्रा

Updated at : 03 Jul 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
दिलीप ने ‘डमरू’ बजाते हुए की पदयात्रा

कहा- लोगों की चेतना जाग्रत करने के लिए बजाया डमरू

विज्ञापन

कहा- लोगों की चेतना जाग्रत करने के लिए बजाया डमरू कोलकाता. भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने ‘लोगों की चेतना जाग्रत’ करने के लिए प्रतीकात्मक प्रयास के तौर पर बृहस्पतिवार सुबह ‘डमरू’ बजाते हुए दुर्गापुर शहर की सड़कों पर पदयात्रा की. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य का राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में चुने जाना तय हो गया है, क्योंकि बुधवार की समय सीमा तक किसी अन्य उम्मीदवार ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया. ‘डमरू’ के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘श्रावण मास आनेवाला है. भगवान शिव सभी की चेतना जाग्रत करने के लिए डमरू बजाते हैं. हम भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए लोगों की चेतना को जाग्रत करने का प्रयास कर रहे हैं.’ बहरहाल, उन्होंने यह नहीं बताया कि ‘मौजूदा स्थिति’ से उनका क्या मतलब है. पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर शमिक भट्टाचार्य के निर्वाचन पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री घोष ने कहा, ‘‘पार्टी जिसे उपयुक्त समझती है, उसे नियुक्त करती है. वह एक शिक्षित व्यक्ति हैं, अच्छे वक्ता हैं और अच्छी तरह तर्क-वितर्क करते हैं और पार्टी में पहले भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.’’ दिलीप घोष राज्य के पूर्व भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन अब वह प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैलियों सहित पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों से अनुपस्थित रहते हैं. घोष ने अपनी पत्नी रिंकू मजूमदार के साथ तृणमूल कांग्रेस की सरकार द्वारा निर्मित दीघा के जगन्नाथ मंदिर में 30 अप्रैल को दर्शन किये थे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह अटकलें लगायी जा रही हैं कि वह 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदल सकते हैं. बहरहाल, उन्होंने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें सरकार से एक आधिकारिक निमंत्रण मिला था और उनकी पार्टी ने किसी को भी वहां जाने से नहीं रोका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola