धर्मतला : फास्ट फूड स्टॉल में लगी आग, इलाके में फैल गया काला धुआं

पांच गाड़ियों की मदद से दमकलकर्मियों ने दो घंटे में पाया आग पर काबू
कोलकाता. मध्य कोलकाता के धर्मतला में स्थित हॉग स्ट्रीट में शनिवार सुबह लगी आग की घटना के कारण वहां अफरातफरी की स्थिति देखी गयी. आग एक फास्ट फूड स्टॉल में शनिवार सुबह 8.30 बजे के करीब लगी थी. खबर पाकर पांच गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. न्यू मार्केट थाने की पुलिस भी वहां पहुंची और लोगों को वहां से हटा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया. लोगों ने बताया कि सुबह फास्ट फूड स्टॉल में आग लगने के कुछ ही देर में इलाका काले धुएं से भर गया. काफी कोशिशों के बाद दमकलकर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया. आग कैसे लगी थी, इससे जुड़े कारण का पता लगाया जा रहा है. इस घटना में फास्ट फूड स्टॉल को भारी नुकसान पहुंचा है. इलाके के लोग बताते हैं कि काफी सुबह यह घटना होने के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. दोपहर या शाम को यह घटना होती, तो स्थिति कुछ और ही हो सकती थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




