बकखाली : समुद्र में नहाने गये युवक की डूबने से मौत
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 06 Oct 2025 12:41 AM
दक्षिण 24 परगना के बकखाली में समुद्र में नहाने गये कोलकाता के एक पर्यटक की डूब कर मौत हो गयी.
संवाददाता, कोलकाता.
दक्षिण 24 परगना के बकखाली में समुद्र में नहाने गये कोलकाता के एक पर्यटक की डूब कर मौत हो गयी. मृतक का नाम वाजेद अली (20) बताया गया है. वह कोलकाता के अलीमुद्दीन स्ट्रीट का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह वाजेद अपने नौ दोस्तों के साथ घूमने के लिए बकखाली पहुंचा था. सुबह से ही आसमान में घने बादल छाये थे. बीच-बीच में बारिश भी हो रही थी. मौसम विभाग की ओर से समुद्र के उफान और खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गयी है. इसके बावजूद सभी युवक समुद्र में नहाने उतर गये. स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक तेज लहरें उठीं और देखते ही देखते वाजेद समुद्र की गहराई में समा गया.
दोस्तों ने शोर मचा कर मदद के लिए पुकारा और फ्रेजरगंज कोस्टल थाने को सूचना दी गयी. खबर मिलते ही थाना प्रभारी त्रिदीव साहा के नेतृत्व में पुलिस की टीम एफआइबी बोट लेकर मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. कुछ देर की तलाशी के बाद वाजेद का शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे से इलाके में शोक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










