भाजपा सांसद खगेन मुर्मू व विधायक शंकर घोष पर जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन
भाजपा सांसद खगेन मुर्मू व विधायक शंकर घोष पर जानलेवा हमला

**EDS, GRAPHIC CONTENT** Jalpaiguri: Injured BJP MP Khagen Murmu after he was attacked during a visit to the flood-affected Nagrakata area, in Jalpaiguri district, West Bengal, Monday, Oct. 6, 2025. (PTI Photo)(PTI10_06_2025_000305B)

जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर सोमवार को भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने हमला बोल दिया.

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में हुआ हमला, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे सांसद खगेन मुर्मू का सिर फटा विधायक शंकर घोष भी हुए घायल संवाददाता, कोलकाता जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर सोमवार को भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने हमला बोल दिया. हमले में मुर्मू लहूलुहान हो गये. विधायक शंकर घोष भी घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, यह घटना नागराकाटा के बामनडांगा क्षेत्र में तब हुई जब मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष राहत कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे. दोनों नेता सुरक्षाकर्मियों के घेरे में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की ओर पैदल जा रहे थे, तभी भीड़ में से कुछ लोगों ने अचानक धक्का-मुक्की शुरू कर दी. इसी दौरान एक व्यक्ति ने पीछे से शंकर घोष को धक्का दे दिया. हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने नेताओं को सुरक्षित निकालने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगदड़ के बीच सांसद खगेन मुर्मू पर पीछे से हमला किया गया. उनके चेहरे और नाक पर चोट आयी और खून बहने लगा. भाजपा नेता किसी तरह अपनी गाड़ी तक पहुंचे, लेकिन तब तक भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर ईंटें फेंकीं, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गये. फेसबुक लाइव वीडियो में भाजपा विधायक शंकर घोष सदमे में नजर आये और उन्होंने हमले को ‘भयावह’ बताया. खून से लथपथ सांसद के पास कार में बैठे भाजपा विधायक ने कहा: हम लोगों का हालचाल जानने गये थे. अचानक स्थानीय लोगों के एक समूह ने हमें घेर लिया और ‘दीदी, दीदी’ चिल्लाने लगे. उन्होंने हमें गालियां देनी शुरू कर दीं, फिर पीछे से हमला कर दिया. खगेन-दा के सिर पर चोट लगी, और मैं सीट के अंदर छिपकर बड़ी मुश्किल से बच पाया. भाजपा विधायक शंकर घोष ने अस्पताल ले जाये जाने से पहले खून से लथपथ खगेन मुर्मू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि नागराकाटा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनके वाहन में तोड़फोड़ की. प्रभात खबर की ओर से स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी. सिलीगुड़ी से भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा कि घटना के तुरंत बाद उन्हें मालदा उत्तर के सांसद को अस्पताल ले जाने के लिए वहां से जाना पड़ा. मुर्मू को सिलीगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घोष को भी अस्पताल में भर्ती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola