ePaper

खड़गपुर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Updated at : 18 Nov 2024 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
खड़गपुर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

मृतक का नाम अनुभव विश्वास (37) बताया गया है. वह कैटरिंग व्यवसायी था.

विज्ञापन

खड़गपुर. खड़गपुर नगर थाना अंतर्गत सुभाषपल्ली के बड़ा कुआं इलाके में एक युवक का शव फंदे से लटकता पाया गया. मृतक का नाम अनुभव विश्वास (37) बताया गया है. वह कैटरिंग व्यवसायी था. बड़ा कुआं इलाके में स्थित एक मकान में वह कैटरिंग व्यवसाय के लिए बर्तन रखता था, जबकि रेलवे से रिटायर हुए अपने पिता के साथ भवानीपुर के माठपाड़ा इलाके में किराये के मकान में रहता था. वह बड़ा कुआं इलाके में आता-जाता था. उसके एक रिश्तेदार ने सबसे पहले उसका शव कमरे में फंदे से लटकता देखा. उसने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस भी मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola