भारत-बांग्लादेश सीमा पर मिला बांग्लादेशी का शव

Updated at : 12 Feb 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा पर मिला बांग्लादेशी का शव

जलपाईगुड़ी स्थित भारत-बांग्लादेश इंटरनेशनल बॉर्डर के पास एक बांग्लादेशी नागरिक का शव मिला.

विज्ञापन

कोलकाता. जलपाईगुड़ी स्थित भारत-बांग्लादेश इंटरनेशनल बॉर्डर के पास एक बांग्लादेशी नागरिक का शव मिला. अधेड़ का शव इंटरनेशनल बॉर्डर बीपी संख्या-775/16-एस/1 के करीब 30 मीटर की दूरी पर भारतीय सीमा पर संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था. बेरुबाड़ी के चायरगोरियापाड़ा इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने अधेड़ का शव देखा, जो चाय बागान की पत्तियों से ढका हुआ था. शव आंशिक रूप से सड़ चुका था. सूचना मिलते ही बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और कोतवाली थाने को घटना की जानकारी दी गयी. शव को स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गयी. बीएसएफ ने मृत अधेड़ की तस्वीर व उसके पास से मिली जानकारी बॉर्डर गार्डस बांग्लादेश (बीजीबी) से साझा किया. जांच के बाद मृतक की शिनाख्त अब्दुल खालिक मनु (55) के रूप में हुई है. वह बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले के बोडा थाना अंतर्गत नौतोरी प्रधानपाड़ा गांव का निवासी था. सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद बीएसएफ और जलपाईगुड़ी पुलिस ने आइसीपी फूलबाड़ी में बीजीबी अधिकारियों की मौजूदगी में शव को बांग्लादेश पुलिस को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola