हुगली : चुंचुड़ा में ससुराल के सामने बहू का धरना

Updated:
विज्ञापन
हुगली : चुंचुड़ा में ससुराल के सामने बहू का धरना

शादी के बाद कुछ महीने दोनों साथ रहे और फिर पति उसे बेंगलुरु ले गया. इसके बाद सबीना को मायके भेज दिया गया और फिर पति ने पूरी तरह संपर्क तोड़ दिया.

विज्ञापन

पति पर दूसरी शादी छुपाने और दहेज प्रताड़ना का आरोप हुगली. चुंचुड़ा के चौक बाजार स्थित 2 नंबर सोनाटोली इलाके में गुरुवार को एक बहू ने ससुराल के सामने धरना देकर हंगामा खड़ा कर दिया. सबीना यास्मीन नामक गृहिणी हाथ में ‘न्याय चाहिए’ लिखे प्लेकार्ड लेकर ससुराल के दरवाजे पर बैठ गयी. सबीना का आरोप है कि उनके पति नजरुलुद्दीन ने जनवरी में उससे विवाह किया, जबकि पहले से ही उसकी एक और शादी थी और उससे जुड़ा मामला अदालत में लंबित है. शादी के बाद कुछ महीने दोनों साथ रहे और फिर पति उसे बेंगलुरु ले गया. इसके बाद सबीना को मायके भेज दिया गया और फिर पति ने पूरी तरह संपर्क तोड़ दिया. पीड़िता का कहना है कि शादी के समय किसी प्रकार की दहेज की मांग नहीं की गयी थी, लेकिन बाद में सोना और नकदी को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा. सबीना ने आरोप लगाया कि सास अकलीमा बीबी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. गुरुवार शाम सबीना अपने माता-पिता के साथ ससुराल के सामने धरने पर बैठ गयी. जैसे ही घटना की खबर फैली, स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गये. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. पुलिस ने शिकायत दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया. सबीना ने कहा कि वह जल्द ही थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola