उत्तर बंगाल पहुंचा चक्रवात जारी रहेगी बारिश

Updated:
विज्ञापन
उत्तर बंगाल पहुंचा चक्रवात जारी रहेगी बारिश

कोलकाता सहित दक्षिणी जिलों में रविवार को येलो अलर्ट

विज्ञापन

कोलकाता सहित दक्षिणी जिलों में रविवार को येलो अलर्ट कोलकाता. मौजूदा समय में चक्रवात दक्षिण बंगाल से उत्तर बंगाल की ओर बढ़ गया है. इसके प्रभाव से अगले सोमवार तक उत्तर बंगाल में भारी बारिश हो सकती है. हालांकि दक्षिण में बारिश जारी रहेगी. क्योंकि यहां मानसून फिलहाल सक्रिय है. इसके प्रभाव से कोलकाता समेत सभी दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. अलीपुर मौसम विभाग ने शुक्रवार को एक विशेष बुलेटिन जारी कर बताया है कि मानसून दक्षिण बंगाल के शांतिनिकेतन और कैनिंग के ऊपर पहुंच गयी है. इसके प्रभाव से सभी दक्षिणी जिलों में बारिश जारी रहेगी. लेकिन भारी बारि�� की कोई चेतावनी नहीं है. शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को कोलकाता समेत सभी दक्षिणी जिलों में गरज के साथ तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले गुरुवार तक सभी दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. गुरुवार के बाद फिर से भारी बारिश होने के आसार बन सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola