नदिया : जमीन विवाद में चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या

दिया जिले के कृष्णानगर के टेटिया पश्चिमपाड़ा इलाके में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाइयों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी.
कल्याणी. नदिया जिले के कृष्णानगर के टेटिया पश्चिमपाड़ा इलाके में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाइयों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गणेश सरकार (40) के रूप में हुई है. मृतक के भाई रंजीत सरकार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनके चचेरे भाइयों के साथ कई दिनों से अनबन चल रही थी. रविवार को सुजान हाल्दार, मोंटू हाल्दार और कई अन्य लोगों ने अचानक गणेश सरकार पर हमला कर दिया और उन्हें बेरहमी से पीटा. गणेश को गंभीर रूप से घायल अवस्था में कृष्णानगर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिवार ने इस घटना के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










