ePaper

इडी की गिरफ्त में करोड़ों की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड

Updated at : 08 Jul 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
इडी की गिरफ्त में करोड़ों की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के कोलकाता जोनल ऑफिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए निवेश के नाम पर करीब 1500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड सैयद जियाजुर रहमान को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

कोलकाता

. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के कोलकाता जोनल ऑफिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए निवेश के नाम पर करीब 1500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड सैयद जियाजुर रहमान को गिरफ्तार कर लिया है. रहमान, जो एक ब्रोकिंग कंपनी का निदेशक बताया गया है, को कोर्ट के प्रोडक्शन वारंट पर कोलकाता के सिटी सेशंस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 14 जुलाई तक इडी की हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

कैसे दिया गया धोखाधड़ी को अंजाम

इडी सूत्रों के अनुसार, सैयद जियाजुर रहमान और उसके साथियों ने अपनी ब्रोकिंग कंपनी के माध्यम से लोगों को 2-3% मासिक रिटर्न का लालच देकर भारी निवेश करवाया. खास बात यह है कि यह कंपनी सेबी में भी रजिस्टर्ड थी, जिससे निवेशकों का विश्वास जीतना आसान हो गया. हालांकि, धोखाधड़ी करने वाले इन आरोपियों ने इसी नाम से मिलती-जुलती कई फर्जी फर्में भी खोलीं. निवेशकों को भ्रमित कर उन्हें असली कंपनी की आड़ में इन फर्जी कंपनियों में पैसा लगाने के लिए उकसाया गया. बाद में करोड़ों रुपये इधर-उधर कर दिये गये.

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी, अब और खुलासों की उम्मीद : इस मामले में इडी ने आरोपियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसके दौरान कई बैंक खातों को फ्रीज किया गया. जांच में इडी ने आरोपियों के नाम पर करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों का भी पता लगाया. इससे पहले इडी ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों मोहम्मद अनारुल इस्लाम और दिलीप कुमार मैती को गिरफ्तार किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola