सभा के लिए शुभेंदु की अर्जी से कोर्ट नाराज

Updated:
विज्ञापन
सभा के लिए शुभेंदु की अर्जी से कोर्ट नाराज

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी द्वारा जुलूस और सभा की अनुमति के लिए बार-बार याचिका दायर करने पर कलकत्ता हाइकोर्ट ने नाराजगी जतायी है.

विज्ञापन

कोलकाता. नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी द्वारा जुलूस और सभा की अनुमति के लिए बार-बार याचि���ा दायर करने पर कलकत्ता हाइकोर्ट ने नाराजगी जतायी है. तारातला में आयोजित होने वाली एक सभा में भाग लेने के लिए अनुमति मांगते हुए भाजपा नेता ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. न्यायाधीश तीर्थंकर घोष ने मामला दायर करने की अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा कि यदि जुलूस या सभा की अनुमति चाहिए तो जनहित याचिका दायर करें और डिवीजन बेंच में जायें. उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंगल बेंच अब ऐसे मामलों की सुनवाई नहीं करेगी. अदालत ने भाजपा नेता के लगातार याचिका दायर करने के तरीके पर भी असंतोष जताया. गौरतलब है कि तारातला में होने वाली इस सभा में शुभेंदु अधिकारी के शामिल होने की योजना थी. इससे पहले भी नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी जुलूस और सभा करने की अनुमति के लिए कई बार कोर्ट जा चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola