ePaper

बेटी की मौत से दुखी दंपती ने नदी में लगायी छलांग

Updated at : 18 May 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी की मौत से दुखी दंपती ने नदी में लगायी छलांग

अपनी इकलौती बेटी की असामयिक मौत से दुखी एक दंपती ने चलते स्टीमर से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया

विज्ञापन

हावड़ा. अपनी इकलौती बेटी की असामयिक मौत से दुखी एक दंपती ने चलते स्टीमर से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि स्टीमर के कर्मचारियों ने दोनों को बचा लिया. खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. दंपती को टीएल जायसवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ घंटे तक इलाज के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके पहले पुलिस ने दंपती के परिजनों को बुलाया और बातचीत कर दंपती को उनके हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, लिलुआ थाना अंतर्गत भट्टनगर निवासी पति-पत्नी शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे बांधाघाट पहुंचे. यहां से अहिरीटोला जाने वाले स्टीमर पर सवार हो गये. स्टीमर के हुगली नदी के बीच में पहुंचते ही दोनों ने छलांग लगा दी. यह देखते ही स्टीमर के कर्मचारी भी नदी में कूद गये और दोनों को बचा लिया. पुलिस ने बताया कि हाल ही में किडनी फेल होने के कारण दंपती की 11 वर्षीय बेटी की मौत हुई थी. बेटी के गम में दोनों मानसिक रूप से टूट गये हैं. इसके चलते ही दोनों ने खुदकुशी करने का फैसला लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola