टेंगरा में एक अवैध इमारत को तोड़ेगा निगम : मेयर

मेयर ने बताया कि उक्त इमारत को तोड़ने के बाद स्ट्रक्चरल इंजीनियर यह निर्माण लेंगे की पुष्पांजलि रेजीडेंसी को तोड़ा जाये या नहीं.
कोलकाता. टेंगरा के क्रिस्टोफर रोड स्थित पुष्पांजलि रेजीडेंसी (जो झुक गयी है) के पास ही एक सफेद रंग की बिल्डिंग है, जिसे अगले सप्ताह से तोड़ा जायेगा. यह जानकारी मेयर फिरहाद हकीम ने सोमवार को दी. उन्होंने बताया कि पुष्पांजलि रेजीडेंसी की जांच निगम के स्ट्रक्चरल इंजीनियर कर रहे हैं. उन्हें सोमवार को रिपोर्ट देनी थी, पर अब तक जमा नहीं की गयी. हालांकि स्ट्रक्चरल इंजीनियर ने बताया है कि पास की इमारत अवैध रूप से बनायी गयी है. इसके कारण ही पुष्पांजलि रेजीडेंसी झुकी है. इसलिए उक्त अवैध इमारत को तोड़ा जायेगा. तोड़ने का कार्य अगले सप्ताह सोमवार से शुरू हो सकता है. मेयर ने बताया कि उक्त इमारत को तोड़ने के बाद स्ट्रक्चरल इंजीनियर यह निर्माण लेंगे की पुष्पांजलि रेजीडेंसी को तोड़ा जाये या नहीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




