ePaper

नाइट पार्किंग अभियान : निगम ने तीन लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला

Updated at : 17 Dec 2024 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
नाइट पार्किंग अभियान : निगम ने तीन लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला

यानी पांच दिन में निगम ने जुर्माने से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की वसूली की है.

विज्ञापन

कोलकाता. रात में जहां-तहां गाड़ी खड़ा रखने वालों की अब खैर नहीं. क्योंकि कोलकाता नगर निगम की ओर से नाइट पार्किंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान गैर पार्किंग जोन में सड़कों के किनारे खड़े किये गये वाहनों में क्लैंप लगा दिया जा रहा है. ऐसे वाहनों पर एक हजार रुपये का जुर्माने भी लगाया जाता है. इस संबंध में निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने 15 दिसंबर तक पांच दिन अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रतिदिन जुर्माने से करीब 70 हजार रुपये की वसूली की गयी है. यानी पांच दिन में निगम ने जुर्माने से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की वसूली की है.

अधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह मंगलवार तक इस अभियान को चलाया जायेगा. इसके बाद जनवरी तक नाइट पार्किंग अभियान को बंद रखा जायेगा. क्योंकि क्रिसमस के बाद से ही उत्सव शुरू हो जाता है. अब सरस्वती पूजा के बाद दोबारा अभियान शुरू किया जायेगा. बता दें कि इस अभियान के दौरान केवल चार या इससे अधिक पहिया वाले वाहनों को पकड़ा जाता है. पकड़े गये प्रति वाहन पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है. निगम के अधिकारी ने बताया कि रात के समय गाड़ी पार्क करने के लिए नाइट पार्किंग जोन है. इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति के घर के बाहर अगर खुले स्थान है, तो वहां भी गाड़ियों को खड़ा किया जा सकता है. लेकिन इसके लिए निगम को पार्किंग शुल्क देना पड़ता है. पार्किंग शुल्क का भुगतान करने वाले वाहनों को पार्किंग पास दिया जाता है. वहीं, रात में संकरी जगहों पर गाड़ी पार्क करने से किसी आपातकालीन स्थिति में दमकल या एंबुलेंस प्रवेश नहीं कर पाता है. इस वजह से रात में निगम द्वारा अभियान चला कर गाड़ियों को पकड़ा जाता है. ताकि, लोग जागरूक हो सकें. वहीं, जुर्माना वसूलने से निगम की आय भी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola