आरजी कर कांड के सात महीने पूरे होने पर नागरिक सम्मलेन

Updated:
विज्ञापन
आरजी कर कांड के सात महीने पूरे होने पर नागरिक सम्मलेन

आरजी कर कांड के सात महीने पूरे होने के अवसर पर बैरकपुर अनुमंडल में नागरिक सम्मेलन किया गया.

विज्ञापन

बैरकपुर अनुमंडल के लिए कमेटी का गठन

कोलकाता. आरजी कर कांड के सात महीने पूरे होने के अवसर पर बैरकपुर अनुमंडल में नागरिक सम्मेलन किया गया. इस दिन आरजी कर पीड़िता अभया के घर के पास घोला जनसभा केंद्र में सफलतापूर्वक नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. अभया की हत्या के असली हत्यारों और साजिशकर्ताओं को सजा दिलाने की मांग की गयी. इस दौरान सर्विस डॉक्टर फोरम के महासचिव डॉ सजल विश्वास मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित थे. उनके साथ डॉ चंद्रशेखर चक्रवर्ती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इसके अलावा सर्विस डॉक्टर फोरम के महासचिव डॉ स्वपन विश्वास और डॉ सांतो मंडल सहित कुल 12 वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें. नागरिक सम्मेलन में अभया के माता-पिता भी उपस्थित थे. जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के एक अन्य प्रमुख चेहरे डॉ. अनिकेत महतो वर्चुअली जुड़े थे. कार्यक्रम का समापन विरोध गीतों और कविताओं से हुआ. इस नागरिक सम्मेलन में सात सदस्यीय केमटी का भी गठन किया गया है. जिसके नेतृत्व में आरजी कर आंदोलन को बैरकपुर अनुमंडल क्षेत्र में और तेज किया जायेगा. डॉ स्वपन विश्वास के नेतृत्व में इस कमेटी का गठन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola