इस्राइली झंडे को लेकर अर्जुन सिंह के खिलाफ शिकायत

Updated:
विज्ञापन
इस्राइली झंडे को लेकर अर्जुन सिंह के खिलाफ शिकायत

सोमवार को जगदल के तृणमूल विधायक सोमनाथ श्याम ने पूर्व सांसद अर्जुन सिंह और भाजपा नेता प्रियांगु पांडे के खिलाफ भाटपाड़ा थाने में एक शिकायत पत्र सौंपा है.

विज्ञापन

बैरकपुर के सीपी ने कहा, शिकायत मिली है लेकिन कोई केस दर्ज नहीं

बैरकपुर. रामनवमी के अवसर पर कांकीनाड़ा में रविवार को निकाली गयी शोभायात्रा में कथित तौर पर इजराइल के झंडे लहराने को लेकर बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन और प्रियांगु पांडे के खिलाफ जगदल के विधायक सोमनाथ श्याम ने थाने में शिकायत की है. सोमवार को जगदल के तृणमूल विधायक सोमनाथ श्याम ने पूर्व सांसद अर्जुन सिंह और भाजपा नेता प्रियांगु पांडे के खिलाफ भाटपाड़ा थाने में एक शिकायत पत्र सौंपा है. जगदल के तृणमूल विधायक श्री श्याम ने आरोप लगाया है कि पूर्व सांसद इजरायल के झंडे के साथ रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान इलाके में अराजकता व अशांति फैलाना चाहते थे इसलिए पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए एक शिकायत की है.

इधर, पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने तृणमूल विधायक के आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि इजराइल भारत का मित्र देश है, मित्र देश का झंडा लेकर शोभायात्रा में शामिल होना कोई गलती नहीं. श्री सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने जो किया, अच्छा किया है. जब फिलिस्तीन का झंडा देखा गया था, तो क्यों कुछ नहीं कहा गया? अब जब इजरायली झंडा लेकर आया, तो मेरे खिलाफ शिकायत की गयी है. वहीं बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर अजय ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है लेकिन कोई केस दर्ज नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola