ePaper

दक्षिण बंगाल के पांच जिलों में शीतलहर की चेतावनी

Updated at : 13 Dec 2024 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण बंगाल के पांच जिलों में शीतलहर की चेतावनी

दिसंबर की शुरुआत में निम्न दबाव के कारण ठंड का असर कम हो गया था. महीने के मध्य में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

कोलकाता में पारा 13.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

पुरुलिया में तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

संवाददाता, कोलकातादिसंबर की शुरुआत में निम्न दबाव के कारण ठंड का असर कम हो गया था. महीने के मध्य में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. तापमान सामान्य से नीचे चला गया है. गुरुवार को अलीपुर मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर व उत्तर-पश्चिम से आनेवाली शुष्क हवाओं का प्रवेश निर्बाध हो रहा है. इसके कारण रात में तापमान स्वाभाविक से कम हो गया है. शुक्रवार से रविवार तक दक्षिण बंगाल के पांच जिले पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान व बीरभूम में शीतलहर जैसे हालात बनेंगे. रविवार तक रात में तापमान स्वाभाविक से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम रहेगा. मौसम विभाग ने इस मौसम में बच्चे व बुजुर्गों को सावधान रहने का परामर्श दिया है. ठंड के समय घर से बाहर ज्यादा नहीं निकलने को कहा गया है. उत्तर बंगाल व दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में घने कुहासे की सतर्कता भी जारी की गयी है. सुबह कुहासे को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने का परामर्श दिया गया है. गुरुवार को कोलकाता का तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो स्वाभाविक से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है. पुरुलिया में गुरुवार का तापमान 8.1 डिग्री, सिउड़ी, झाड़ग्राम व बर्दवान में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola