ePaper

शीतलहर का कहर : पुरुलिया में 5.9 डिग्री, कोलकाता 12.5 पर

Updated at : 16 Dec 2024 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
शीतलहर का कहर : पुरुलिया में 5.9 डिग्री, कोलकाता 12.5 पर

शीतलहर का असर राज्य के जिलों के साथ-साथ महानगर में भी दिख रहा है. रविवार को पुरुलिया में सबसे न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया

विज्ञापन

कोलकाता. शीतलहर का असर राज्य के जिलों के साथ-साथ महानगर में भी दिख रहा है. रविवार को पुरुलिया में सबसे न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कोलकाता का 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल तापमान में कमी नहीं आने की उम्मीद है. बांकुड़ा में तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ने के आसार हैं. 18 दिसंबर तक ठंड में कुछ कमी दिखेगी. बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण ठंड में कमी आने की संभावना जतायी गयी है. इसके बाद फिर से ठंड का असर देखने को मिलेगा. महानगर में सोमवार और मंगलवार को घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola