ePaper

सीएम ने तेनजिंग नोर्गे शेरपा को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 29 May 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम ने तेनजिंग नोर्गे शेरपा को दी श्रद्धांजलि

माउंट एवरेस्ट की चोटी को छूने वाले के जज्बे को किया नमन

विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट की चोटी को छूने वाले के जज्बे को किया नमन

कोलकाता. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को मशहूर पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे शेरपा की 111वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उन्होंने एवरेस्ट फतह की 72वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक क्षण को भी याद किया, जब तेनजिंग नोर्गे और सर एडमंड हिलेरी ने पहली बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सफलता पूर्वक कदम रखा था. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, “मैं महान पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे शेरपा को उनकी 111वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. उनका साहस आज भी दुनिया भर के रोमांच प्रेमियों को प्रेरणा देता है.” उन्होंने आगे लिखा, “गुरुवार को एवरेस्ट दिवस की 72वीं वर्षगांठ भी है, जो तेनजिंग नोर्गे और सर एडमंड हिलेरी द्वारा एवरेस्ट पर पहली बार चढ़ाई की याद दिलाता है.” ममता बनर्जी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को छूने वाले उस ऐतिहासिक साहसिक अभियान की याद दिलाते हुए कहा कि यह केवल एक पर्वतारोहण नहीं था, बल्कि यह मनुष्य की अडिग इच्छाशक्ति और साहस का प्रतीक था. उन्होंने कहा कि आइए हम उस जज्बे को याद करें जिसने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को छुआ था. गौरतलब है कि 29 मई, 1953 को तेनजिंग नोर्गे और सर एडमंड हिलेरी ने मिलकर माउंट एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई की थी, जिसे पर्वतारोहण के इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि के रूप में दर्ज किया गया है. इस दिन को हर साल ””एवरेस्ट दिवस” के रूप में मनाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola