सैंथिया में दो गुटों में झड़प के बाद 21 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवाएं बंद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीरभूम जिले के सैंथिया में शुक्रवार शाम को इलाके के दो समूह���ं में हुई झड़प के दौरान कई लोग घायल हो गये. इस घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त में लग गयी है.

विज्ञापन

क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर पुलिस कर रही गश्त

प्रतिनिधि, बीरभूम

बीरभूम जिले के सैंथिया में शुक्रवार शाम को इलाके के दो समूहों में हुई झड़प के दौरान कई लोग घायल हो गये. इस घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त में लग गयी है. अब तक झड़प को लेकर कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत शनिवार को पुलिस ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में हालात नियंत्रण में हैं.

अभी तक झड़प के सिलसिले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बीच घटना को लेकर द्वेषपूर्ण प्रचार को रोकने के इरादे से इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गयी हैं. एहतियात के तौर पर सैंथिया शहर और सैंथिया थाना क्षेत्र के पांच अन्य निकटवर्ती पंचायत क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं आगामी सोमवार तक बंद रहेंगी. बताया गया कि शुक्रवार शाम को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल वहां पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में किया. फिलहाल वहां स्थिति शांतिपूर्ण व नियंत्रण में है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola