एसएफआइ समर्थकों और पुलिस में झड़प, लाठीचार्ज

Updated at : 28 Jan 2025 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
एसएफआइ समर्थकों और पुलिस में झड़प, लाठीचार्ज

माकपा की छात्र शाखा एसएफआइ के समर्थकों ने राज्य की शिक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार, शिक्षक भर्ती घोटाला तथा तृणमूल कांग्रेस द्वारा संस्थानों के कामकाज में हस्तक्षेप के खिलाफ सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बवाल. प्रदर्शन के दौरान विकास भवन के पास हुआ हंगामा

संवाददाता, कोलकातामाकपा की छात्र शाखा एसएफआइ के समर्थकों ने राज्य की शिक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार, शिक्षक भर्ती घोटाला तथा तृणमूल कांग्रेस द्वारा संस्थानों के कामकाज में हस्तक्षेप के खिलाफ सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच झड़प भी हो गयी. एसएफआइ के सैकड़ों कार्यकर्ता सॉल्टलेक स्थित राज्य शिक्षा मुख्यालय विकास भवन के पास मुख्य सड़क पर बैठ गये और पुलिस द्वारा लगाये गये अवरोधकों को पार करने की कोशिश की, जिसके कारण झड़प हो गयी. जैसे ही करीब 50 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर वैन में बैठाया तो अन्य प्रदर्शनकारियों ने चार वाहनों को रोक दिया और तब तक धरना जारी रखने की धमकी दी जब तक कि वे शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को अपना ज्ञापन नहीं सौंप देते. एसएफआइ की राज्य इकाई के सदस्य शुभजीत सरकार ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से बसु और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ मारपीट की. उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी कई महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा. वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने की कोशिश की, यातायात बाधित किया और पुलिस पर हमला करने की भी कोशिश की. इस कारण पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

आरोप- पुलिस ने किया बेवजह लाठीचार्ज

जानकारी के अनुसार, दोपहर को सॉल्टलेक के करुणामयी से विकास भवन तक एसएफआइ कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. विकास भवन से पहले ही पुलिस ने बैरिकेड लगा कर जुलूस को रोक दिया. इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया. पुलिक के साथ धक्का-मुक्की होने पर पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा. संगठन के एक सदस्य ने बताया कि वे लोग कोई अपराधी नहीं है. वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे. राज्य में आठ हजार स्कूल बंद हो गये हैं. पुलिस ने बेवजह उनपर लाठी चार्ज किया. बाद में किसी तरह मामला शांति हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola