हज पर ले जाने का झांसा देकर की ठगी, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हज पर ले जाने का झांसा देकर की ठगी, गिरफ्तार

25 लोगों से 35 लाख रुपये ठगने का आरोप

विज्ञापन

25 लोगों से 35 लाख रुपये ठगने का आरोप कोलकाता. हज पर ले जाने के नाम कुछ लोगों को ठगने के आरोप में बेनियापुकुर थाने की पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने इस झांसे में फंसा कर करीब 25 लोगों से लगभग 35 लाख रुपये का गबन किया है. इसकी शिकायत पीड़ितों द्वारा बेनियापुकुर थाने में दर्ज कराने पर पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम साबिर असलम बताया गया है. पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी ने कई लोगों को बेहद कीमत पर हज पर ले जाने का ऑफर दिया था. इस प्रलोभन में फंस कर कई तीर्थयात्रियों ने उससे संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी ने प्रत्येक से मोटी रकम वसूल लिया. आरोप है कि उसने मोटी रकम लेने के बाद कार्यालय बंद कर लिया. इसके बाद आरोपी पर पीड़ितों ने 35 लाख रुपये ठगने की शिकायत बेनियापुकुर थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इधर, अदालत ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था. बेनियापुकुर थाने की पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. अंतत: उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola