शोभन चटर्जी की राजनीतिक वापसी पर बैशाखी ने केक काटकर मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन
शोभन चटर्जी की राजनीतिक वापसी पर बैशाखी ने केक काटकर मनाया जश्न

मुख्यमंत्री ने उन्हें न्यूटाउन कोलकाता विकास प्राधिकरण (एनकेडीए) का चेयरमैन नियुक्त किया है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लिखा- प्रेम ही हर तरह की नफरत और द्वेष का जवाब कोलकाता. कई वर्षों तक सक्रिय राजनीति से दूर रहने वाले कोलकाता के पूर्व मेयर और पूर्व मंत्री शोभन चटर्जी ने वापसी की है. मुख्यमंत्री ने उन्हें न्यूटाउन कोलकाता विकास प्राधिकरण (एनकेडीए) का चेयरमैन नियुक्त किया है. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगले साल होने वाले चुनाव में उन्हें पार्टी से टिकट भी मिल सकता है. इस बड़ी जिम्मेदारी की खुशी में उनकी महिला मित्र बैशाखी बनर्जी ने जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर केक काटते हुए इसकी तस्वीर साझा की. पोस्ट में बैशाखी ने लिखा, “बधाई हो शोभन. मैं आपकी सफलता, हंसी और ताकत की कामना करती हूं. हमें यकीन है कि आप उस विश्वास को सच साबित करेंगे, जो मुख्यमंत्री ने आप पर दिखाया है. जीवन के उतार-चढ़ाव, अपमान और दुख के बावजूद हमारा प्यार और धैर्य हमारी ताकत है. प्रेम ही हर तरह की नफरत, द्वेष और पागलपन का जवाब है.” हालांकि शोभन चटर्जी का अब तक पत्नी रत्ना चटर्जी से तलाक नहीं हुआ है और इस वजह से शोभन और बैशाखी पारंपरिक रूप से शादी नहीं कर पाये हैं, लेकिन दोनों का आपसी प्यार और समर्थन हमेशा चर्चा का विषय रहा है. बैशाखी के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिली है और इसे उनके समर्थकों ने साझा कर जश्न में शामिल होने का संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola