ePaper

16 आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 16 Apr 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
16 आरोपी गिरफ्तार

भांगड़ में मारपीट व आगजनी का मामला

विज्ञापन

भांगड़ में मारपीट व आगजनी का मामला इस घटना में पुलिस ने नौ आरोपियों को पहले ही किया था गिरफ्तार मंगलवार व बुधवार को सात अन्य आरोपियों को किया गया अरेस्ट कोलकाता. भांगड़ में सोमवार को हुई मारपीट व आगजनी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें जुड़े होने के आरोप में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके पहले पुलिस ने मंगलवार दोपहर तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मंगलवार शाम से लेकर बुधवार शाम तक पुलिस ने सात अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि इलाके में हुई मारपीट व पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर आग लगाने की घटना के बाद आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से उक्त आरोपियों को चिह्नित कर इन्हें गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि इन लोगों से पूछताछ के बाद इस घटना के पीछे कोई साजिश थी या नहीं, इसका पता लगाया जायेगा. किसने इन्हें पुलिस को टार्गेट करने के लिए भेजा था, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है. गौरतलब है कि वक्फ कानून के खिलाफ भांगड़ इलाके से धर्मतला की तरफ एक सभा में शामिल होने आ रहे आइएसएफ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका था. क्योंकि इसकी अनुमति नहीं ली गयी थी. इसी दौरान कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गयी थी. इसमें पुलिस की पांच बाइकों में आग लगा दी गयी थी, वहीं पुलिस के एक कैदी वैन में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगाने की कोशिश की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola