ePaper

Calcutta High Court : हाई कोर्ट का राज्य सरकार से सवाल, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए क्या उठाए कदम

Updated at : 26 Sep 2024 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
Calcutta High Court : हाई कोर्ट का राज्य सरकार से सवाल, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए क्या उठाए कदम

Calcutta High Court : मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणम की पीठ ने कहा कि राज्य को 3 अक्टूबर को यह बताना चाहिए कि पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा में बाढ़ पीड़ितों के लिए क्या कदम उठाए गए हैं.

विज्ञापन

Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों तक हुई लगातार भारी बारिश व उसके बाद डीवीसी द्वारा छोड़े गये पानी की वजह से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी है. इसकी वजह से दक्षिण बंगाल के 10 जिलों के लगभग 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. अब इस घटना को लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी थी. कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से पूछा कि तीन जिलों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए क्या कदम उठाए हैं.

राज्य सरकार को 3 अक्टूबर तक कोर्ट में देनी होगी रिपाेर्ट

गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणम और न्यायमूर्ति बिवास पटनायक की खंडपीठ ने कहा कि राज्य को 3 अक्टूबर को यह बताना होगा कि पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा में बाढ़ पीड़ितों के लिए क्या कदम उठाए गए हैं. मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान ही राज्य से यह जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया है.

Also read : Bengal Flood : ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा, बाढ़ में मारे गये लोगों के परिजनों काे मिलेंगे दो-दो लाख

हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई अब 3 अक्टूबर को

भारतीय आदिवासी पार्टी की ओर से सुशांत जाना ने हाइकोर्ट में यह जनहित याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ता ने अपने आवेदन में कहा था कि प्रत्येक वर्ष बारिश के बाद आने वाली बाढ़ की वजह से उनका जनजीवन प्रभावित होता है. ऐसे में उनकी हालत दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है. क्योंकि बाढ़ आने के बाद प्रत्येक वर्ष उनकी संपत्ति नष्ट हो जाती है. हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई अब 3 अक्टूबर को होगी.

Also read : Mamata Banerjee : बीरभूम के मंदिर में होगी ममता बनर्जी और अनुब्रत मंडल की मुलाकात

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola