ePaper

घुसपैठ रोकने के लिए बढ़ायी गयी पुलिस व बीएसएफ की निगरानी बढ़ी

Updated at : 30 Dec 2024 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
घुसपैठ रोकने के लिए बढ़ायी गयी पुलिस व बीएसएफ की निगरानी बढ़ी

बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र में करीब 110 किमी तक कंटीले तारों की बाड़ लगाकर निगरानी मजबूत कर दी है.

विज्ञापन

कल्याणी. नदिया जिले में बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ को रोकने के लिए जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त निगरानी में अब तक 200 से अधिक घुसपैठियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार किये गये लोगों में कई बांग्लादेशी और उनके संरक्षक, भारतीय दलाल शामिल हैं. बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र में करीब 110 किमी तक कंटीले तारों की बाड़ लगाकर निगरानी मजबूत कर दी है. सीमावर्ती क्षेत्र के निवासी सुबल विश्वास ने कहा कि सीमा पर कड़ी निगरानी के बावजूद घुसपैठिये कोहरे का फायदा उठा कर घुस जा रहे हैं. इस बीच, राणाघाट पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाकर कुछ घुसपैठियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. जिले के विभिन्न हिस्सों में छिपे इन घुसपैठियों के साथ दलाल गिरोह के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है. राज्य और जिला पुलिस को घुसपैठ रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola