बीएसएफ ने 12 दिनों में 11 करोड़ का सोना पकड़ा

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 13 Sep 2025 2:18 AM

विज्ञापन

सतर्क जवानों ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाये गये अभियानों में सोना, मादक पदार्थ और मवेशी जब्त किये, जिनकी अनुमानित कीमत 11 करोड़ से अधिक है.

विज्ञापन

कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पिछले 12 दिनों में दक्षिण बंगाल, गुवाहाटी और मेघालय सीमांत पर तस्करी के कई प्रयास विफल कर बड़ी सफलता हासिल की है. सतर्क जवानों ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाये गये अभियानों में सोना, मादक पदार्थ और मवेशी जब्त किये, जिनकी अनुमानित कीमत 11 करोड़ से अधिक है. 11 सितंबर को कूचबिहार में एंबुश के दौरान बीएसएफ ने 19 बोरे गांजा (108 किलोग्राम) और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया. इसी दिन जोवाई क्षेत्र में 38 मवेशी जब्त किये गये, जिनकी कीमत 4.90 लाख आंकी गयी.

बीएसएफ जवानों की सराहना

बीएसएफ के विशेष महानिदेशक (पूर्वी कमान) महेश कुमार अग्रवाल ने इन सफल अभियानों के लिए बल के जवानों की प्रशंसा की और कहा कि बीएसएफ तस्करी के सभी रूपों के खिलाफ और सख्ती से अभियान चलायेगी. जब्त सोना, मादक पदार्थ, मवेशी और गिरफ्तार तस्करों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है. ये अभियान एक बार फिर साबित करते हैं कि बीएसएफ राष्ट्र की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में पूरी सतर्कता और संकल्प के साथ सीमाओं की सुरक्षा कर रही है.

सोने की तस्करी के नये तरीके का भंडाफोड़

30 अगस्त को कूचबिहार सेक्टर में बीएसएफ ने सोने की तस्करी की नयी चाल पकड़ी. तस्करों ने 43 सोने के बिस्कुटों (वजन 5.017 किलोग्राम, मूल्य पांच करोड़) को 21 टेनिस गेंदों में छिपाकर ले जाने की कोशिश की थी. सात सितंबर को बीएसएफ ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर सोने के 35 बिस्कुटों को बरामद किया, जिनका वजन 4.677 किलोग्राम और मूल्य 5.02 करोड़ है. नौ सितंबर को पेट्रापोल क्षेत्र में एक बाइक के एयर फिल्टर से 496 ग्राम सोना (मूल्य 55.97 लाख रुपये) बरामद हुआ. 10 सितंबर को कूचबिहार में टेनिस की गेंद से 364 ग्राम सोना (मूल्य 41.14 लाख रुपये) बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola