ePaper

डीआरडीओ तकनीक से निगरानी बढ़ायेगी सीमा सुरक्षा बल

Updated at : 07 Jun 2025 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
डीआरडीओ तकनीक से निगरानी बढ़ायेगी सीमा सुरक्षा बल

अब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सुंदरबन की जल सीमा में निगरानी बढ़ाने के लिए रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित उन्नत तकनीक का उपयोग करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन की जल सीमा का कुछ हिस्सा, जिसे रिस्क जोन भी माना जाता है, में निगरानी आसान नहीं होती है. अब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सुंदरबन की जल सीमा में निगरानी बढ़ाने के लिए रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित उन्नत तकनीक का उपयोग करने का निर्णय लिया है. सूत्रों के अनुसार, लंबे नदी मार्ग, कंटीले तारों की कमी और प्राकृतिक बाधाओं को ध्यान में रखते हुए बीएसएफ ने सैटेलाइट इमेज और उच्च तकनीक वाले ड्रोन की मदद से निगरानी करने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि सुंदरबन के घने जंगलों और बिना तारबंदी वाले दलदली व जल मार्ग वाले इलाकों में प्रभावी निगरानी के लिए मोबाइल सिग्नल ट्रैकिंग जैसी संवेदनशील तकनीक का भी इस्तेमाल किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola