भाटपाड़ा: नदी में डूबे किशोर का शव दो दिन बाद हुआ बरामद

Updated:
विज्ञापन
भाटपाड़ा: नदी में डूबे किशोर का शव दो दिन बाद हुआ बरामद

दो दिन पहले नहाते समय डूबे एक 12 वर्षीय किशोर कृष दास का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया है

विज्ञापन

बैरकपुर. भाटपाड़ा स्थित बलराम सरकार गंगा घाट पर दो दिन पहले नहाते समय डूबे एक 12 वर्षीय किशोर कृष दास का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया है. नोआपाड़ा थाने की पुलिस ने शव को इच्छापुर के गंगा घाट से बरामद किया. क्रिस भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर सात का निवासी था. जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर सातवीं कक्षा का छात्र कृष ट्यूशन के बाद अपने दोस्तों के साथ बलराम सरकार घाट पर नहाने गया था. बताया जा रहा है कि कृष तैरना नहीं जानता था और इसी दौरान वह डूब गया. घटना के बाद भाटपाड़ा थाने की पुलिस और डीएमजी (आपदा प्रबंधन समूह) ने कृष की तलाश शुरू की. दो दिनों की खोजबीन के बाद सोमवार को उसका शव मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola