Bengal Bandh : ‘बंगाल बंद’ लागू करवाने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प,कई गिरफ्तार

Updated at : 28 Aug 2024 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Bandh : ‘बंगाल बंद’ लागू करवाने के  दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प,कई गिरफ्तार

Bengal Bandh : भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, जिस मुद्दे के लिए हम सड़कों पर आए हैं.जनता इस मुद्दे का समर्थन कर रही है. हम जनता के साथ हैं. बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं है.

विज्ञापन

Bengal Bandh : पश्चिम बंगाल में 12 घंटे का बंद आहूत करने की कोशिश में भाजपा के कार्यकर्ताओं की कई स्थानों पर बुधवार को पुलिस से झड़प की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. सुबह से ही सड़कों और रेल की पटरियों को अवरुद्ध करने के लिए पूर्व राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली और विधायक अग्निमित्रा पॉल समेत कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस लोगों के साथ कर रही है बुरा व्यवहार

भाजपा द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के ‘बंगाल बंद’ पर पार्टी की रूपा गांगुली ने कहा, टीएमसी के लोग कह रहे हैं कि लोग बंद का पालन नहीं कर रहे हैं जबकि बसें खाली जा रही हैं. इसका मतलब है कि लोग बंद का पालन कर रहे हैं. क्या आपने मुझे किसी को बंद का पालन करने के लिए मजबूर करते देखा? पुलिस इन दिनों बहुत बुरा व्यवहार कर रही है, क्या उन्हें शर्म नहीं आती?”

पुलिस ने कई भाजपा नेताओं को किया गिरफ्तार

बंद लागू करवाने की कोशिश के लिए राज्य में कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया है.गांगुली और पॉल को दक्षिण कोलकाता के गरियाहाट इलाके से हिरासत में लिया गया जब वे व्यापारियों से दुकानें बंद करने और लोगों से बंद का समर्थन करने का अनुरोध कर रही थीं.कोलकाता नगर निगम के पार्षद सजल घोष को पास के कोले बाजार में बंद को लागू करने की कोशिश के दौरान भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच हाथापाई होने के तुरंत बाद सियालदाह में उनके आवास से हिरासत में ले लिया गया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बागुईहाटी में एक जुलूस का नेतृत्व किया और इस दौरान उन्हें रोकने की कोशिश कर रही पुलिस के साथ उनकी बहस हुई.

बंगाल की जनता भाजपा के साथ

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, जिस मुद्दे के लिए हम सड़कों पर आए हैं.जनता इस मुद्दे का समर्थन कर रही है. हम जनता के साथ हैं. पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं है.यह साबित हो गया है कि ममता बनर्जी महिला को न्याय नहीं देंगी और दोषी को बचाने की कोशिश कर रही हैं .

भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में भाजपा ने आरोप लगाया कि उसके दो कार्यकर्ताओं को गोली मारी गयी है. बहरहाल, पुलिस ने दावा किया कि एंग्लो इंडिया जूट मिल के बाहर कुछ लोगों ने दोनों व्यक्तियों की पिटायी की. उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भाटपाड़ा के राजकीय अस्पताल ले जाया गया है.भाजपा के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह और जगद्दल से तृणमूल विधायक सोमनाथ श्याम घटना के बाद अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जिससे तनाव पैदा हो गया. पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को काबू में किया. अर्जुन सिंह ने कहा, तृणमूल कांग्रेस के समर्थक बदमाशों ने गोलियां चलायीं, अगर पुलिस नहीं होती तो हम तृणमूल को जनता की ताकत दिखाते.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना कहा, ‘हमें न्याय चाहिए, उन्हें शव चाहिए’

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola