महालया के दिन साड़ी वितरण करेगी भाजपा

Updated:
विज्ञापन
महालया के दिन साड़ी वितरण करेगी भाजपा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुदान के बाद अब भाजपा भी राज्य के हर जिले में पूजा के दौरान उपहार बांटेगी.

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुदान के बाद अब भाजपा भी राज्य के हर जिले में पूजा के दौरान उपहार बांटेगी. यह काम सीधे भाजपा की ओर से नहीं, बल्कि उसके विभिन्न संगठनों के लोग करेंगे. महिलाओं के बीच लाल रंग की साड़ियां बांटीं जायेंगी. यह साड़ी वितरण कार्यक्रम महालया के दिन होगा. कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय नेता भी मौजूद रहेंगे. भाजपा के इस कार्यक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा जो उपहार देगी, उनके पास इतने लोग कहां हैं. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के परिवार के लोगों ने राज्य सरकार की योजना स्वास्थ्य साथी बीमा कराया है. भाजपा के आधे कार्यकर्ता इस योजना का लाभ ले रहे हैं. राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे लोग तृणमूल को ही वोट देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola