आरजी कर मामले में भाजपा ने कोर्ट की टिप्पणियों का किया स्वागत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Aug 2024 1:44 AM

विज्ञापन

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गयी टिप्पणियों का स्वागत किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गयी टिप्पणियों का स्वागत किया है.

भाजपा ने मामले में राज्य प्रशासन व कोलकाता पुलिस की भूमिका पर सवाल उठानेवालीं टिप्पणियों का स्वागत किया है. पार्टी ने दावा किया कि राज्य प्रशासन और कोलकाता पुलिस द्वारा अपराधियों को बचाने के कथित प्रयास उजागर हो गये हैं. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार और कोलकाता पुलिस शुरू से ही दोषियों को बचाने और सच्चाई को छिपाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ क्रूरतापूर्ण तरीके से बल प्रयोग भी किया. अब उच्चतम न्यायालय में तृणमूल कांग्रेस सरकार का पर्दाफाश हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola