भाजपा नेताओं को मिली अग्रिम जमानत
Author Akhilesh kumar singh
Updated:
विज्ञापन

महानगर में गत नौ अगस्त को नबान्न अभियान के दौरान भाजपा नेताओं व पुलिस के बीच झड़प हुई थी, इस मामले में भाजपा नेताओं ने अग्रिम जमानत के लिए हाइकोर्ट का रूख किया था.
विज्ञापन
नबान्न अभियान मामला
कोलकाता. महानगर में गत नौ अगस्त को नबान्न अभियान के दौरान भाजपा नेताओं व पुलिस के बीच झड़प हुई थी, इस मामले में भाजपा नेताओं ने अग्रिम जमानत के लिए हाइकोर्ट का रूख किया था. गुरुवार को हाइकोर्ट ने पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, भाजपा नेता सजल घोष, शंकुदेव पांडा, काली घटक की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली. न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता ने आदेश दिया कि सभी को जांच में पूरा सहयोग करना होगा. गौरतलब है कि नौ अगस्त को नबान्न अभियान के दौरान पुलिस पर हमले के आरोप लगे थे. उसके आधार पर पुलिस ने कई धाराओं के तहत भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ समन भी जारी किया था, जिसके खिलाफ भाजपा नेता अग्रिम जमानत के लिए अदालत पहुंचे थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










