भाजपा नेता जॉन बारला तृणमूल में शामिल

Updated:
विज्ञापन
भाजपा नेता जॉन बारला तृणमूल में शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला गुरुवार को भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला गुरुवार को भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये. उन्होंने यहां तृणमूल भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी और राज्य के बिजली विभाग के मंत्री अरूप विश्वास की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल का दामन थामा. पाला बदलने के बाद बारला ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें आदिवासियों के कल्याण के लिए काम नहीं करने दिया. इधर, पूर्व मंत्री का तृणमूल में स्वागत करते हुए बक्शी ने कहा कि बारला प्रदेश भाजपा से निराश हैं. वह मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकासमूलक कार्यों से प्रभावित व खुश हैं. उन्होंने तृणमूल में शामिल होने की इच्छा जतायी थी. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने उनके आवेदन को मंजूरी दे दी. बारला के तृणमूल में शामिल होने से चाय बागानों में संगठन और मजबूत होने की उम्मीद है. बारला राज्य स्तर और चाय बागान दोनों क्षेत्रों में काम करेंगे.

गौरतलब है कि जॉन बारला उत्तर बंगाल के चाय बागान क्षेत्रों के प्रमुख नेता माने जाते हैं. वह आदिवासी व मजदूर वर्ग में मजबूत पकड़ रखते हैं. वह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अलीपुरदुआर सीट से भाजपा सांसद चुने गये थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार में उन्होंने अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री के रूप में काम किया. हालांकि, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बारला की जगह मनोज तिग्गा को अलीपुरदुआर से अपना उम्मीदवार बनाया, जिसे लेकर बारला ने खुले तौर पर नाखुशी जाहिर की थी.

तिग्गा लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे. टिकट कटने के बाद बारला भाजपा के पश्चिम बंगाल नेतृत्व से दूरी बनाये हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola