ePaper

तृणमूल के लिए आपदा कमाई का जरिया

Updated at : 28 Sep 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल के लिए आपदा कमाई का जरिया

मेदिनीपुर शहर के जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को मेदिनीपुर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता दिलीप घोष पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने शासक दल तृणमूल पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में आपदा राज्य सरकार और तृणमूल के लिए कमाई का एक जरिया है. राज्य सरकार डीवीसी से करंट लेती है और उसे फिर आंख भी दिखाती है. डैम में ज्यादा पानी जमा होने से उसके टूटने का डर रहता है. डीवीसी में राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल हैं. पानी छोड़ने से पहले उन्हें भी जानकारी दी जाती है.

विज्ञापन

खड़गपुर.

राज्य में करीब 13 वर्ष से तृणमूल का शासन है. शासक दल न तो घाटाल मास्टर प्लान बना सकी और न ही बाढ़ से निबटने का रास्ता निकाल पायी. राज्य सरकार व तृणमूल आपदा को लूटने का जरिया और केंद्र को दोषी बना कर केवल अपना उल्लू सीधा कर रही है. राहत सामग्री वितरण के नाम पर तृणमूल में लूट मची हुइ है. जरूरतमंद लोग परेशानी झेल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola