ePaper

बीरभूम विस्फोट कांड : हाइकोर्ट में याचिका दायर करने की मिली अनुमति

Updated at : 09 Oct 2024 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
बीरभूम विस्फोट कांड : हाइकोर्ट में याचिका दायर  करने की मिली अनुमति

बीरभूम जिले के लोकपुर थाना के भादुलिया गांव की गंगारामपुर कोयला खदान में बारूद से हुए विस्फोट के मामले की नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) से जांच कराने की मांग को लेकर हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता. बीरभूम जिले के लोकपुर थाना के भादुलिया गांव की गंगारामपुर कोयला खदान में बारूद से हुए विस्फोट के मामले की नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) से जांच कराने की मांग को लेकर हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. याचिकाकर्ता ने कहा कि घटना के पीछे आतंकी साजिश हो सकती है. हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम ने जनहित याचिका को दर्ज करने की अनुमति प्रदान की है. सोमवार को हुई घटना में सात लोगों के चीथड़े उड़ गये थे. बुधवार से हाइकोर्ट में पूजा की छुट्टी शुरू हो रही है. 18 अक्तूबर को मामले पर सुनवाई होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola