बांग्ला फिल्म, धारावाहिक और वेब सीरीज निर्देशकों ने बंद कर दी शूटिंग

Updated at : 08 Feb 2025 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
बांग्ला फिल्म, धारावाहिक और वेब सीरीज निर्देशकों ने बंद कर दी शूटिंग

तकनीशियनों के असहयोग के कारण एक टीवी धारावाहिक और फिल्म की शूटिंग रुकने के बाद पूर्वी भारत निर्देशक संघ (डीएइआइ) ने शूटिंग रोक दी है.

विज्ञापन

कोलकाता. तकनीशियनों के असहयोग के कारण एक टीवी धारावाहिक और फिल्म की शूटिंग रुकने के बाद पूर्वी भारत निर्देशक संघ (डीएइआइ) ने शूटिंग रोक दी है. शुक्रवार को फिल्मों, धारावाहिकों व वेब सीरीज की शूटिंग प्रभावित हुई. पिछली जुलाई में तकनीशियनों के संगठन ने एक निर्देशक के साथ काम करने से मना कर दिया था, जिसके बाद निर्देशकों ने भी अनिश्चितकाल के लिए काम रोकने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप पर तीन दिन के बाद गतिरोध समाप्त हुआ था. नया संकट निर्देशक सृजीत रॉय के फेसबुक लाइव के चलते पैदा हुआ है. उन्होंने दो फरवरी से अपने टीवी धारावाहिक के ‘प्री-शूट सेट डिजाइन’ के काम को अचानक रोके जाने की बात कही थी. निर्देशक कौशिक गांगुली और जॉयदीप मुखर्जी को भी तकनीशियनों की अनुपस्थिति के कारण पिछले महीने शूटिंग रोकनी पड़ी थी. फिल्म निर्माता सुदेष्णा रॉय ने कहा कि डीएइआइ की एक बैठक में फैसला हुआ कि शुक्रवार से हमारा कोई भी सदस्य शूटिंग नहीं करेगा और इसी के अनुरूप फिल्म, धारावाहिक व वेब सीरीज की शूटिंग नहीं हुई. सभी प्रभावित निर्देशक डीएइआइ के सदस्य हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola