ePaper

Bengal Weather Update : दक्षिण बंगाल के कई जिलों में येलो अलर्ट, उत्तर बंगाल में भी भारी बारिश की संभावना

Updated at : 04 Sep 2024 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

Bengal Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है. हालांकि पुरुलिया, पश्चिमी बर्दवान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bengal Weather Update : पिछले सप्ताह निम्न दबाव के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में भारी बारिश हुई थी. उत्तर बंगाल में भी कमोबेश बारिश (Rain) हुई थी. लेकिन सोमवार से मौसम बदल गया है. निम्न दबाव का असर खत्म हो गया है. दक्षिण में भी बारिश कम हुई है. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की संभावना नहीं है. कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, उत्तर बंगाल में फिर से भारी बारिश की चेतावनी है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है. हालांकि पुरुलिया, पश्चिमी बर्दवान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार को भी बर्दवान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में अलर्ट है.

Also Read :Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने दुष्कर्म विरोधी अपराजिता बिल को बताया ‘ऐतिहासिक’

आसमान में छाये रह सकते हैं बादल

पिछले सप्ताह छिटपुट बारिश से कोलकाता और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट आई थी. हालांकि, सोमवार से धूप निकलना शुरु हो गया है. नतीजतन गर्मी बढ़ती जा रही है. साथ ही उमस से परेशानी भी बढ़ गयी है. मौसम कार्यालय ने कहा कि बुधवार को कोलकाता के मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. कुछ स्थानों पर छिटपुट हल्की बारिश संभव है.

Also Read : West Bengal: सुकांत मजूमदार ने अमित शाह को लिखा पत्र, ममता बनर्जी पर दी बड़ी जानकारी

कोलकाता का तापमान

मंगलवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था. अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है. बुधवार को शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री और 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Also Read : संदेशखाली मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना

हालांकि दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी अभी भी प्रभावी है. बुधवार को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार में भारी बारिश की आशंका है. उन जिलों में 7 से 11 सेमी तक बारिश हो सकती है. अलीपुर ने शेष उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है.

also Read : Bengal Bandh: जेपी नड्डा ने बुधवार को बंगाल बंद का किया आह्वान, कहा- ममता बनर्जी के घमंड को करेंगे चकनाचूर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola