Bengal Weather Update : सोमवार से फिर बरसेंगे मेघा, दक्षिण बंगाल में अलर्ट
Published by : Shinki Singh Updated At : 07 Sep 2024 4:53 PM
Bengal Weather Update : शनिवार को बांकुड़ा, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में नौ सितंबर यानि सोमवार से भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तथा पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में इसके अवदाब क्षेत्र में बदलने की संभावना है.
दक्षिण बंगाल में अलर्ट
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झाड़ग्राम में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में 7 से 11 सेमी तक छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके अलावा शनिवार को बांकुड़ा, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
मौसम विभाग ने मछुआरों को 8-10 सितंबर तक पश्चिम बंगाल-ओड़िशा के तटों पर न जाने की सलाह दी है क्योंकि इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कभी-कभी 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं. हालांकि विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर बंगाल में भी बारिश की संभावना है. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है. मंगलवार को जलपाईगुड़ी में बारिश हाे सकती है.
कोलकाता का तापमान
कोलकाता में तापमान बढ़ गया है. शनिवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था. शुक्रवार को का कोलकाता का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था. गौरतलब है कि सोमवार से दक्षिण बंगाल में बारिश बढ़ सकती है.
Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना कहा, ‘हमें न्याय चाहिए, उन्हें शव चाहिए’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










