ePaper

बंगाल पंचायत विभाग ने डीएम से बाढ़ के कारण सड़कों को हुए नुकसान पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Updated at : 04 Oct 2024 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल पंचायत विभाग ने डीएम से बाढ़ के कारण सड़कों को हुए नुकसान पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

बंगाल पंचायत विभाग ने अनुरोध किया कि दुर्गा पूजा अवकाश शुरु होने से पहले यह रिपोर्ट पेश की जाए.हाल में आई बाढ़ ने राज्य भर के कई जिलों में, विशेषकर दक्षिण बंगाल में तबाही मचाई है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पंचायत विभाग ने सभी जिलाधिकारियों (डीएम) से हाल में आई बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुईं ग्रामीण इलाकों की सड़कों की स्थिति पर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है.अधिकारी ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पी. उलगानाथन ने जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर उनसे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

मांगी गई जानकारी, बाढ़ में कितने पुल हुए प्रभावित

विभाग ने सड़कों के अलावा बाढ़ से प्रभावित पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों की स्थिति के बारे में भी जानकारी मांगी है. मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने इस बारे में त्वरित रिपोर्ट मांगी है कि ग्रामीण बंगाल में कितने किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें किस प्रकार का नुकसान हुआ है और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है. पत्र में जिलाधिकारियों से यह भी बताने को कहा गया है कि बाढ़ में कितने पुल प्रभावित हुए हैं.

Also Read : Durga Puja 2024 : ममता बनर्जी महालया से पहले ही करेंगी पूजा पंडालों का उद्घाटन

दुर्गा पूजा अवकाश शुरु होने से पहले पेश की जाए रिपोर्ट

जिलाधिकारियों से सड़कों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त पुलों को बदलने की लागत का आकलन करने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के रखरखाव और जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक अनुमानित खर्चे के बारे में भी जानकारी मांगी गई है.विभाग ने अनुरोध किया कि दुर्गा पूजा अवकाश शुरु होने से पहले यह रिपोर्ट पेश की जाए.हाल में आई बाढ़ ने राज्य भर के कई जिलों में, विशेषकर दक्षिण बंगाल में तबाही मचाई है.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,भारत में सेमीकंडक्टर क्रांति का नेतृत्व करने को बंगाल तैयार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola