Bengal Crime News : रानीगंज में पति ने पत्नी की हथौड़ी से पीट कर की हत्या

Published by :Shinki Singh
Published at :20 Sep 2024 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Crime News : रानीगंज में पति ने पत्नी की हथौड़ी से पीट कर की हत्या

Bengal Crime News : रानीगंज में पत्नी के लहूलुहान शव के पास बैठे गुड्डू को पुलिस द्वारा हत्या का कारण पूछने पर बताया कि वह मर गयी,अब जो करना है करें.

विज्ञापन

रानीगंज, जितेन्द्र सिंह : पश्चिम बंगाल के रानीगंज के शिशु बागान इलाके में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब तकरीबन 30 वर्षीय राकेश शर्मा उर्फ गुड्डू नामक एक युवक ने अपनी पत्नी शिल्पा शर्मा के सिर पर हथौड़े से पीट-पीट कर हत्या कर दी. गुड्डू और शिल्पा का ढाई साल का एक पुत्र भी है. पत्नी के लहूलुहान शव के पास बैठे गुड्डू को पुलिस द्वारा हत्या का कारण पूछने पर बताया कि वह मर गयी,अब जो करना है करें.

गुड्डू के साथ शिल्पा का हुआ था प्रेम विवाह

घटना के बारे में गुड्डू के चाचा धुरेन्दर शर्मा ने बताया की गुड्डू उनके बड़े भाई स्वर्गीय गुलाब शर्मा के चार बेटों में से एक बेटा है. जिनमें से दो बेटे शिशु बागान में रहते हैं और दो अन्य जगहों पर किराए के मकान में रहते हैं. गुड्डू की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं है ,उसे मिर्गी की बीमारी है. गुड्डू के साथ शिल्पा का प्रेम विवाह हुआ था. उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों में गुड्डू ने इस घटना को अंजाम दिया. वह यह नहीं बता सकते क्योंकि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन कहा जा रहा है कि गुड्डू ने हथौड़े से पीट-पीट कर शिल्पा की हत्या कर दी.

Also Read : पश्चिम बंगाल सरकार ने सील की झारखंड की सीमा,वाहनों की लगी लंबी कतार

घटना से इलाके में फैली सनसनी

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई .उन्होंने बताया कि गुड्डू बेरोजगार था, कोई काम धंधा नहीं करता था .लोगों का कहना है कि गुड्डू पहले स्वर्ण आभूषण के दुकान में काम करता था , बेरोजगार होने के कारण भी वह परेशान हो मानसिक अवसाद से गुजर रहा था. मौके पर रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त, पुलिस अधिकारी अजय बाग सह महिला पुलिस अधिकारी पहुंचकर शव को कब्जे में किया वहीं आरोपी पति गुड्डू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को फॉरेंसिक की टीम आकर घटना के बारे में और जानकारी एकत्रित करेगी.

Also Read : Bengal Flood : ममता बनर्जी का पीएम मोदी को पत्र, डीवीसी के साथ समझौतों को तोड़ने की दी चेतावनी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola