ePaper

Bengal Crime News : जेएनएम अस्पताल में होगा जयनगर कांड की नाबालिग बच्ची के शव का पोस्टमार्टम

Updated at : 07 Oct 2024 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Crime News : जेएनएम अस्पताल में होगा जयनगर कांड की नाबालिग बच्ची के शव का पोस्टमार्टम

Bengal Crime News : एम्स कल्याणी में कुछ तकनीकी खामियां हैं, जिसके कारण पोस्टमार्टम जेएनएम अस्पताल में किया जाएगा. शव को यहां लाया गया है और जल्द ही पोस्टमार्टम शुरु किया जाएगा.

विज्ञापन

Bengal Crime News : कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार जयनगर कांड की मृतक नाबालिग बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कल्याणी स्थित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएनएम) अस्पताल ले जाया गया जिसकी पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव को सोमवार सुबह कोलकाता के कटापुकुर शवगृह से जेएनएम अस्पताल ले जाया गया.

एम्स कल्याणी में आईं कुछ तकनीकी खामियां

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रविवार को आदेश दिया था कि स्कूली छात्रा का पोस्टमार्टम कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में बरुईपुर अदालत के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की उपस्थिति में सोमवार सुबह किया जाए. लेकिन एम्स कल्याणी में कुछ तकनीकी खामियां हैं, जिसके कारण पोस्टमार्टम जेएनएम अस्पताल में किया जाएगा. शव को यहां लाया गया है और जल्द ही पोस्टमार्टम शुरु किया जाएगा.

Also Read : Kolkata Doctor Murder : जूनियर डाॅक्टरों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

क्या है मामला

उन्होंने बताया कि बरुईपुर के एसीजेएम भी अस्पताल पहुंच गए हैं.शनिवार को ट्यूशन से जयनगर स्थित अपने घर लौटते समय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी.न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने बच्ची के माता-पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए रविवार को निर्देश दिया था कि अगर एम्स (कल्याणी) में पोस्टमार्टम करने के लिए आवश्यक सुविधाओं की कमी है, तो इसे वहीं स्थित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल में किया जाना चाहिए.

Also Read : Birbhum Coal Mine Blast : बीरभूम के कोयला खदान में भयंकर विस्फोट,7 श्रमिकों की मौत, कई अन्य घायल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola