भारी पड़ा मोबाइल की किस्त का पैसा मांगना, कर दी हत्या

Updated:
विज्ञापन
भारी पड़ा मोबाइल की किस्त का पैसा मांगना, कर दी हत्या

मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना अंतर्गत आछुआ गांव में दोस्त को किस्तों पर मोबाइल दिलाना एक युवक के परिवार पर भारी पड़ गया. शुक्रवार रात किस्त की रकम मांगने पर युवक के पिता की कथित तौर पर लाठी और रॉड से पीट कर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

कोलकाता

. मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना अंतर्गत आछुआ गांव में दोस्त को किस्तों पर मोबाइल दिलाना एक युवक के परिवार पर भारी पड़ गया. शुक्रवार रात किस्त की रकम मांगने पर युवक के पिता की कथित तौर पर लाठी और रॉड से पीट कर हत्या कर दी गयी. इस हमले में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान अछुआ गांव के निवासी 52 वर्षीय असगर शेख के रूप में हुई है.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, असगर शेख के बेटे आन्नार शेख ने अपने दोस्त जॉनी शेख को किस्तों पर एक मोबाइल फोन खरीद कर दिया था. शुरुआत में जॉनी ने एक किस्त चुकायी, लेकिन उसके बाद बाकी रकम देने से टालमटोल करने लगा. कई बार अनुरोध के बाद भी जब पैसे नहीं मिले, तो आन्नार शुक्रवार शाम जॉनी के पिता रेहसान शेख से शिकायत करने गया. उस दौरान दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आन्नार अपने घर लौट आया. कुछ देर बाद जॉनी शेख, उसके पिता रेहसान शेख और अन्य परिजन आन्नार के घर पहुंचे और लाठी व लोहे की रॉड से आन्नार शेख और उसके परिजनों पर हमला कर दिया.

इस हमले में आन्नार शेख, उसके पिता असगर शेख और उसका एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तुरंत बेनियाग्राम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने असगर शेख को मृत घोषित कर दिया. अन्य दो घायलों को जंगीपुर महकमा अस्पताल रेफर किया गया है.

घटना की खबर मिलते ही फरक्का थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि विवाद की शुरुआत मोबाइल की किस्त के पैसे को लेकर हुई थी, लेकिन अन्य किसी कारण की भी जांच की जा रही है. मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola